संपर्क करें

अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें

एक वैध श्रेणी का चयन करें

एक वैध उपश्रेणी दर्ज करें

acceptence

कृपया आगे बढ़ने के लिए इस बॉक्स को चेक करें


Your reputation is invaluable, build it with India's No.1 cement



प्रतिष्ठित परियोजनाएं


बेंगलुरु मेट्रो रेल

बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना शहर की उत्कृष्टतम लैंडमार्क अवसंरचना परियोजना है। यह परियोजना 42.3 किलोमीटर क्षेत्र में विस्तारित होगी। कार्यान्वयन में दक्षता प्राप्त करने के लिए, इस परियोजना को चार एलिवेटेड भागों में बांटा गया है, जिनमें से प्रत्येक को रीच के रूप में जाना जाता है। अल्ट्राटेक ने उद्यम क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दिया है।                                                                   

gh

कोस्टल गुजरात पावर

कोस्टल गुजरात पावर, एक वृहत विद्युत परियोजना (मेगा पावर प्रोजेक्ट) है जिसमें पांच इकाइयाँ होंगी जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 800 मेगावाट होगी , जिनसे कुल 4000 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा। इसमें प्रतिदिन 40,000 मीट्रिक टन आयातित कोयले का इनपुट शामिल होगा जिसे सुपरक्रिटिकल तकनीक का उपयोग करके संसाधित किया जाएगा।

gh

एलीवेटेड एक्सप्रेस हाइवे

यशवंतपुर-नेलमंगला एक्सप्रेस वे एक उल्लेखनीय अवसंरचनात्मक प्रस्तुतीकरण है जिसका उपयोग अक्सर क्षेत्र के अवसंरचनात्मक विकास को दर्शाने के लिए किया जाता है। अल्ट्राटेक न केवल परियोजना का एकमात्र आपूर्तिकर्ता है, अपितु क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने में भी भागीदार है।

gh

पिंपलगाँव-नाशिक-गोंड सड़क

पिंपलगाँव-नाशिक-गोंड सड़क परियोजना नासिक में 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर, 7 फ्लाईओवर, 2 प्रमुख पुलों, 6 वाहन अंडरपास, 6 पैदल यात्री अंडरपास और एक सबवे के साथ कार्य करेगी। यह परियोजना मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-3 मार्ग का एक भाग बनेगी।                                                    

gh

बांद्रा-वर्ली सी लिंक

बांद्रा-वर्ली सी लिंक, जिसे ‘राजीव गांधी सी-लिंक’ का नया नाम दिया गया है, 4.7 किमी लंबा, जुड़वां 4-लेन कैरिजवे है जिसका निर्माण अत्याधुनिक सेगमेंटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके किया गया है। इस परियोजना ने एकमात्र अपने दम पर भारत में संरचनात्मक संभावनाओं की परिधि को विस्तारित किया है।

gh

वलारपदम रेल पुल परियोजना

अफ्कोंस (AFCONS) ने 4.62 किलोमीटर लंबाई के भारत के सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण करने का गौरव प्राप्त किया, जो उत्तर कोच्चि में इदापल्ली से वल्लारपदम द्वीप को जोड़ता है। यह परियोजना रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के लिए आरंभ की गई थी और मात्र 27 महीनों में ही बनकर तैयार हो गई, जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।                                                         

gh


अल्ट्राटेक को भारत के कुछ सबसे बड़े ऐसे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों से जुड़ने का गर्व है, जिनमें इसने अपने उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट, कंक्रीट और संबद्ध उत्पादों की आपूर्ति करके अपना योगदान किया है। 'इंजीनियरों की पसंद' होने के कारण अल्ट्राटेक भारत के विकास में योगदान करने वाले प्रतिष्ठित इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों के लिए पसंदीदा ब्रांड बन गया है। राष्ट्र निर्माण के लिए इन प्रोजेक्टों के महत्व और संबद्धता को समझते हुए, अल्ट्राटेक ने प्रोजेक्टों की कंक्रीट और सीमेंट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रोजेक्टों साइटों के आस-पास समर्पित संयंत्रों की स्थापना की है, जो उत्पाद को आवश्यक गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार करते हुए उचित समय पर प्रदान करते हैं। बांद्रा - वर्ली सी लिंक, मुंबई मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो और कोलकाता मेट्रो सभी अल्ट्राटेक सीमेंट की मजबूती और उच्च गुणवत्ता मानकों के आधार पर बनाए गए हैं।


प्रमुख अकाउंट मैनेजमेंट सेल

इस उद्योग के लिए पहली बार, 2002 में प्रमुख अकाउंट मैनेजमेंट सेल हमारे द्वारा गठित किया गया था।

logo
Loading....